हापुड़, अप्रैल 24 -- गुरुवार सुबह बदरखा गांव के सामने उत्तराखंड के लाल कुंआ से आनंद बिहार दिल्ली जाने वाली ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस अचानक रुक गई। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में हडक़ंप मच गया और लोग कोच से बाहर झांककर स्थिति समझने की कोशिश करने लगे। ट्रेन सामान्य गति से गुजर रही थी, गढ़ रेलवे स्टेशन पार करते ही किसी ने चेन पुलिंग कर दी, जिसके चलते ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों में घबराहट फैल गई। कुछ यात्रियों ने आशंका जताई कि कहीं कोई हादसा तो नहीं हो गया, जबकि कई लोग अपने परिजनों को फोन कर स्थिति की जानकारी देने लगे। यह भी पढ़ें- अमृत भारत ट्रेन की बोगी से यात्री का शव बरामद करीब 15 मिनट तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही, जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को पुनरू रवाना कर दिया गया। इस दौरान रेलवे स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.