ट्रेन में कंबल, चादर, तौलिये की चोरी रोकेगी चिप
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- ट्रेन के एसी कोच में मिलने वाले तौलिये, कंबल, चादर और तकिया कवर की चोरी पर जल्द ही लगाम लगने वाली है। रेलवे बोर्ड अपने बेडरोल (लिनन) मैनेजमेंट को पूरी तरह हाईटेक करने जा रहा है। इसके तहत कंबल और चादरों के भीतर बेहद बारीक आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप लगाई जाएंगी, जिससे चोरी के मामले रुक सकेंगे। रेलवे की यह नई तकनीक दो मोर्चों पर एक साथ काम करेगी। इससे जहां हर वर्ष होने वाले लाखों बेडरोल की चोरी पर पूरी तरह से लगाम लगेगी, वहीं सख्त डिजिटल निगरानी के कारण यात्रियों को गंदे और बदबूदार कंबलों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा。
निकास द्वार पर लगाए जाएंगे सेंसर : कंबल, चादर में आरएफआईडी चिप लगाने के साथ ट्रेन के निकास द्वारों पर अदृश्य सेंसर लगाए जाएंगे। यदि कोई यात्री इन सरकारी कंबलों या चादरों को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.