ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलनी होगी आसान, बुकिंग को मिलने जा रही दोगुनी रफ्तार; जानें कैसे
आशीष श्रीवास्तव, मई 12 -- Railway News : ट्रेन में कंफर्म टिकट के लिए परेशान रहने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। कंफर्म टिकट की चाहत पूरी होना अब पहले की अपेक्षा थोड़ा अधिक आसान होगा। यात्री आरक्षण केन्द्रों पर जल्द ही दोगुनी रफ्तार से टिकटों की बुकिंग हो सकेगी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के 70 से अधिक आरक्षण केन्द्रों पर माउस आधारित नेक्स्ट जेनरेशन सिस्टम लगाने का काम पूरा कर लिया है। ट्रायल में पास होने के बाद इसे अब शुरू करने की तैयारी है। नए सिस्टम से टिकट बुक करने में समय कम लगेगा। अभी छह पैसेंजर का एक साथ एक टिकट काउंटर से बुक करने में औसत दो मिनट का समय लगता है, लेकिन नए सिस्टम में महज एक से सवा मिनट में ही बुकिंग हो जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों को यात्रा पूरी होने तक टिकट की हिफाजत करने की जरूरत नहीं होगी। रास्ते में टिकट खो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.