प्रयागराज, मार्च 7 -- ट्रेनों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री भी भारी भीड़ से परेशान नजर आए। नेताजी एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्री विराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेलमंत्री से शिकायत की। उन्होंने स्लीपर कोच की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बोगी में इतनी भीड़ है कि बाथरूम तक जाना मुश्किल हो गया है और लोग जनरल डिब्बे की तरह खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं। इसी तरह संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री सनी ने भी वीडियो साझा कर भीड़ की शिकायत की। वीडियो में स्लीपर कोच के फर्श पर यात्रियों को लेटे हुए देखा जा सकता है, जिसके कारण यात्रियों को बाथरूम तक जाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोच में कोई टीटीई नजर नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.