ट्रेन में आप भी खरीद रहे Samsung-Vevo के डिवाइस? हो रही गजब की ठगी, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली, मई 18 -- ट्रेन में सफर करते समय अगर आप भी ब्रांडेड सामान देखकर कुछ खरीदने का फैसला कर लेते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के अंदर फर्जीवाड़े का गजब का खुलासा हुआ है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे ट्रेन के वेंडर असली ब्रांड से मिलते-जुलते नकली लोगो और पैकेजिंग का इस्तेमाल कर लोगों से हजारों की ठगी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन में नकली पॉवरबैंक का भंडाफोड़ करता है। शुरुआत में एक वेंडर उसके पास पावरबैंक बेचने आता है और कहता है कि उसके पास सैमसंग, वीवो जैसी कंपनियों के पावरबैंक मौजूद हैं। बाहर से सभी प्रोडक्ट हूबहू ओरिजिनल ही लग रहे थे। उनकी कीमत भी वह 500 बता रहा था। लेकिन तभी रिकॉर्डिंग कर रहा शख्स एक पावरबैंक को पीछे से खोलकर दिखाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.