देहरादून, अप्रैल 2 -- श्रीगंगानगर से सहारनपुर आ रही ट्रेन में एक वकील की पत्नी और बेटी के साथ हुई अभद्रता के बाद सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। बदनामी को लेकर बसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपियों पर आईटी एक्ट की धाराओं केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ट्रेन में अभद्रता का पहले से केस दर्ज है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता ने तहरीर दी। बताया कि बीते पांच मार्च को उनकी पत्नी प्रेमलता वर्मा और बेटी नंदनी वर्मा ट्रेन के स्लीपर कोच से श्रीगंगानगर (राजस्थान) से सहारनपुर के लिए सफर कर रही थीं। इसी दौरान यमुनानगर स्टेशन पर 10-12 लोगों ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की। इस मामले में जीआरपी सहारनपुर में रिपोर्ट दी गई थी। जिसके आधार पर जीआरपी जगाधरी, जिला अंबाला कैंट में मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.