ट्रेन में अब चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान मंगाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, Blinkit से कर सकेंगे आर्डर
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- ट्रेन से सफर करते समय अगर मोबाइल चार्जर घर पर छूट जाए या अचानक किसी दवा की जरूरत पड़ जाए, तो यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार ट्रेन का स्टॉपेज इतना कम होता है कि स्टेशन पर उतरकर जरूरी सामान खरीदना भी आसान नहीं होता। यात्रियों की इसी परेशानी को कम करने के लिए Southern Railway के सलेम डिवीजन ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ पार्टनरशिप की है। इस सुविधा के तहत यात्री चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर अपने काम का सामान ऑर्डर कर सकेंगे और तय डिलीवरी पॉइंट से उसे ले सकेंगे। इस सुविधा के तहत मोबाइल चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज, दवाइयां, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और खाने-पीने की चीजें जैसे सामान उपलब्ध कराने की योजना है। इस सुविधा के होने से यात्रियों को ट्रेन के लंबे समय तक रुकने का इंतजार करने या स्टेशन पर अलग-अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.