ट्रेन में अचेत मिला युवक
छपरा, जून 22 -- , एकमा स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती एकमा। छपरा से मऊ जाने वाली सवारी गाड़ी में सोमवार की शाम एकमा रेलवे स्टेशन पर एक 20 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान ब्रिजेश कुमार यादव, वकील प्रसाद एवं गार्ड ललन कुमार द्वारा मामले की जानकारी तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई। इसके बाद आरपीएफ टीम की मदद से युवक को ट्रेन से उतारकर उपचार के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक आयुष्मान कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में हीट वेव (लू) या नशे की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि युवक होश में आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल उसके बारे में कुछ भी निश्चित रूप से कहना संभव नहीं है। समाचार प्रेषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.