बलिया, मार्च 22 -- बलिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई ने आनंद विहार टर्मिनल-बलिया क्लोन स्पेशल (04056/55) को नियमित करते समय उसका प्रस्थान बिंदु बलिया से बदलकर मऊ किए जाने का विरोध किया है। संगठन के प्रतिनिधि प्रदीप रस्तोगी ने रेल मंत्रालय और संबंधित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया है कि यह ट्रेन पिछले लगभग साढ़े पांच सालों से जिले के छात्रों, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए दिल्ली जाने के लिए सबसे विश्वसनीय साधन रही है। अचानक इसे नियमित कर मऊ से चलाने का निर्णय जिले के यात्रियों के साथ अन्याय है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रेन का संचालन पूर्ववत बलिया से सुनिश्चित नहीं किया गया, तो जिले के यात्रियों और व्यापारियों में असंतोष व्याप्त होग...