बलिया, मार्च 24 -- बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के पखनपुरा निवासी 48 वर्षीय मनन राजभर मंगलवार को ट्रेन में सवार होने के दौरान असंतुलित होकर गिरकर जख्मी हो गये। आरपीएफ के जवानों ने उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया। बताया जाता है कि सहतवार अपनी ससुराल जाने के लिए निकले मनन अप सरयू-यमुना एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। इसी बीच गाड़ी की रफ्तार तेज हो गयी और वह प्लेटफार्म पर गिरकर घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...