रायबरेली, मई 1 -- रायबरेली। गोरखपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेन के शीशे शीशे छिटके हुए थे। टूटे हुए शीशे पर टेप लगाया हुआ था। जिसको देखकर यह लग रहा था की ट्रेन पर कहीं पथराव हुआ है। पत्थर लगने से तीन कोच के शीशे टूटे थे जिन पर टैपिंग की गई थी। इसको लेकर आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया गया कि ऐसी कोई घटना उनके क्षेत्र में नहीं हुई है और ना ही कोई मेमो आदि आरपीएफ या जीआरपी को दिया गया है। पत्थर बाजी की घटना पूरी तरह भ्रामक है और अफवाह फैलाने वाली है। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने बताया कि वह गुरुवार को पूरे दिन रेलवे स्टेशन पर ही मौजूद रहे हैं ऐसी कोई घटना नहीं घटित हुई है। जिस किसी के द्वारा इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है उन लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...