बलिया, अप्रैल 29 -- बलिया। दो दिन पहले सहरसा से नई दिल्ली जा रही समर स्पेशल ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में जीआरपी ने दो किशोरों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। मधेपुरा (बिहार) के गमरिया थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी पवन कुमार ने रेल पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 26 अप्रैल को समर स्पेशल ट्रेन के एस-एक कोच में यात्रा कर रहा था। इस दौरान बकुल्हां रेलवे स्टेशन से कुछ आगे किसी ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया जिससे मेरी बेटी पूजा घायल हो गयी। घायल लड़की का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेन पर पत्थरबाजी रोकने को किया जागरूक इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी राजकीय रेलवे पुलिस ने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र तथा पिपलावा थाना क्षेत्र के रहने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.