ट्रेन पर पथराव करने का आरोपी धराया
समस्तीपुर, जून 25 -- समस्तीपुर। जयनगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 पर पथराव करने के एक आरोपी को आरपीएफ ने अभियान चला कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामभद्रपुर के श्याम पासवान के रूप में हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेश कुमार, शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राधेश्याम कुमार आदि ने अभियान चलाकर कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने उक्त ट्रेन पर पथराव किया था जिसमें ट्रेन के एसी कोच का कांच टूट गया था। आरपीएफ पोस्ट पर कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.