जमशेदपुर, फरवरी 18 -- जमशेदपुर। तांब्रम एक्सप्रेस पर सलगाझुड़ी क्रॉसिंग के पास पत्थर फेंकने के आरोप में टाटानगर आरपीएफ के जवानों ने सोपोडेरा के अजय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद मंगलवार को रेलवे कोर्ट में पेश करने के बाद अजय मुंडा को जेल भेजा है। बताया जाता है कि सलगाझुड़ी क्रॉसिंग से गुजरने के दौरान अजय मुंडा ने पत्थर फेंका था। इससे पूर्व भी आरपीएफ सलगाझुड़ी, परसुडीह और जुगसलाई से ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में कई लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.