गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर। गाजीपुर सिटी जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन ताजपुर डेहमा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी पवन कुमार ने मय फोर्स रेलवे ट्रैक किनारे बसे ग्राम ताजपुर और डेहमा के लोगों को ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी की घटनाओं के प्रति सचेत किया। ग्रामीणों को बताया गया कि इस तरह की हरकतें यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और कानूनन दंडनीय अपराध हैं। साथ ही रेलवे ट्रैक को अवरुद्ध न करने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत देने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...