मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह बागमती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला यात्री नीचे गिर गई। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गई। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। तब पुलिस ने यात्रियों की मदद से फंसी महिला को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से गिरकर महिला का हाथ कटने से हुई घायलघटना का विवरण जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के धनकोर निवासी 45 वर्षीय जसीमा खातून पत्नी मोहम्मद एजाज बागमती एक्सप्रेस में सवार होकर बिहार जा रही थीं। वह ट्रेन के कोच संख्या एस-5 में सवार थीं। सुबह ट्रेन का स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव हुआ। तभी जसीमा ट्रेन से उतरीं और प्लेटफार्म पर पानी लेने चली गईं। कुछ...