गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में जगदीशपुर क्षेत्र के निहालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे की है। पिछूती निवासी शुभम सिंह पुत्र राम मनोरथ सिंह उम्र 22 वर्ष अपनी भाभी खुशबू व दो बच्चे उन्नत व उन्नति के साथ दवा लेने लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने गए थे। ट्रेन पर चढ़ते समय गाड़ी के चल देने से शुभम सिंह ने दोनों बच्चों व भाभी को तो ट्रेन पर चढ़ा दिया परंतु वह खुद चढ़ते समय फिसलकर गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस घायल शुभम सिंह को इलाज के लिए अस्प...