हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- हल्द्वानी। जाम की वजह से ट्रेनों के यात्री भी परेशान रहे। समय पर स्टेशन पहुंचने की आपाधापी में कई मुसाफिर सड़कों पर लगे जाम के बीच गाड़ियों से उतरकर पैदल ही अपने बैग और बच्चों को संभालते हुए स्टेशन की तरफ दौड़ते दिखाई दिए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को लगातार मोर्चा संभालना पड़ा। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट नहीं थे, वे जनरल कोचों की तरफ भागते दिखे, जहां पहले से ही पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि वीकेंड के चलते ट्रेनों पर भारी दबाव रहा, हालांकि किसी भी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...