पीलीभीत, सितम्बर 27 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी एक श्रमिक की पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान पैर फिसलकर पटरी पर गिरने से कटकर मौत हो गई। श्रमिक की पहचान 40 वर्षीय सर्वेश कुमार पुत्र मदनलाल मौर्या के रूप में हुई है, जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। हादसे की सूचना के बाद श्रमिक के परिवार में कोहराम मच गया। सर्वेश करीब एक महीने पहले ही दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। शुक्रवार को वह दोबारा मजदूरी के लिए दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। जंक्शन पहुंचने में देरी होने के कारण उन्होंने जल्दबाजी में टिकट लिया और रफ्तार पकड़ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान बोगी के पायदान पर पैर रखते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पटरियों के बीच जा गिरे। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत ...