गोरखपुर, अगस्त 25 -- चिलुआताल,हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम ट्रेन पकड़ने के दौरान एक युवक हादसे का शिकार हो गया। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में पैर फिसलने से वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर के मेमो पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परमेश्वरपुर के टोला भंडारो निवासी किसलवती पत्नी सुरेंद्र निषाद ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा करन काम के सिलसिले में नकहा रेलवे स्टेशन से डेमू ट्रेन संख्या 22921 से नौतनवा जा रहा था। मानीराम स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान वह पानी पीने के लिए नीचे उतर गया। पानी पीने के बाद जब वह ट्रेन में चढ़ने लगा, तब तक ट्रेन चल चुकी थी। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास ...