ट्रेन देर से चलने पर भड़के रेलयात्री
बगहा, सितम्बर 26 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शनिवार को पांच से छह घंटे की देरी से हुआ। इसके कारण रेल यात्री काफी परेशान दिखे। इस क्रम में गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55096 पैसेंजर ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसके कारण उक्त ट्रेन के यात्रियों को नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाने वाली 15216 का मेल नहीं मिला। इसको लेकर रेल यात्रियों में काफी आक्रोश दिखा। यात्री परमेर्श्वर भगत,जयकिशन वर्मा,राजू राम,विमला देवी आदि ने कहा कि ट्रेन छूटने से उन्हें काफी दिक्कत होगी। सड़क मार्ग से यात्रा पूरी करनी पड़ेगी। वहीं नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 53242 पैसेंजर ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे से अधिक देरी से नरकटियागंज जंक्शन से रवाना हुई। वहीं आनंद विहार से लौकहा बाजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.