वरिष्ठ संवाददाता, जून 15 -- UP News: कानपुर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने के मामले में पकड़े गए आरोपी तालिब को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने करीब साढ़े तीन महीने पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारा था। तब भी उसे जेल भेजा गया था। वहीं, करीब एक महीने पहले वह जेल से छूटकर आया और फिर से ये घटना कर दी। पूछताछ के दौरान तालिब ने पत्थर मारने के पीछे जो वजह बताई, वह हैरान कर देने वाली है। दरअसल, आरोपी के पिता की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी तो ट्रेन को देखते ही वह आपा खो बैठता है। शनिवार सुबह 9:22 बजे मालगोदाम के पास शताब्दी एक्सप्रेस की सी-08 कोच की खिड़की पर पत्थर आकर लगा था। इससे एक महिला यात्री के ठीक बगल वाली खिड़की का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम सक्रिय हो गई और छानबीन श...