जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के बुधवार को सीनी ट्रेनिंग सेंटर में तीन जोन के करीब दो सौ ट्रेन परिचालन कर्मचारियों (स्टेशन मास्टर, टावर वैगन चालक, ट्रेन मैनेजर व सहायक लोको पायलट व अन्य को आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत आग पर काबू पाने को फायर सर्विस, सीपीआर देने, संर्प दंश से बचाने और इमरजेंसी में पीड़ित को रेस्क्यू करने की विधि बताई गई। वहीं, पावर प्वाइंट के माध्यम और बेसिक लाइफ सर्पोट का प्रशिक्षण दिया गया है। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि मानव निर्मित आपदा हो या प्राकृतिक आपदा दोनों में जानमाल का नुकसान होता है। ऐसे समय में रेलवे कर्मचारियों के प्रशिक्षण से कार्य हानि और क्षति को कम करने में मदद करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.