बहराइच, मई 9 -- रुपईडीहा। बहराइच नेपालगंज रोड के आमान परिवर्तन के साथ ही करोड़ो रुपयों की लागत से रेलवे स्टेशन तो बन गया। इस बहराइच नेपालगंज रोड रुट पर ट्रेन का संचालन तो नही हो सका। परंतु प्लेटफार्म की बेंचें टूटने लगी। आधा दर्जन बार विभिन्न रेल अधिकारियों ने स्टेशन का निरीक्षण कर लिया। प्लेटफार्म चिटकने लगा व दरारें पड़ने लगी। ट्रेन संचालन अभी दूर की कौड़ी ही लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...