वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) का बैटरी भत्ता (ड्राई सेल अलाउंस) करीब सात गुना बढ़ा दिया गया। अब उन्हें 800 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। पहले यह 120 रुपये था। प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने वाराणसी, लखनऊ और इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधकों को इस बाबत पत्र जारी किया है। वाराणसी मंडल के लगभग 350 ट्रेन मैनेजरों को इसका फायदा मिलेगा। ट्रेन को सिग्नल देने वाले टॉर्च में ड्राई सेल (बैटरी) लगती है। रेलवे बोर्ड ने बाजार भाव के अनुरूप ड्राई सेल भत्ता बढ़ाने के लिए जोनल रेलवे को अधिकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...