ट्रेन को छोड़, विमान से सफर करना पड़ा महंगा; छत्तीसगढ़ में सस्पेंड हो गए 8 पुलिसकर्मी
रायपुर, अगस्त 19 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद रोचक मामला सामने आया है, जहां एक मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली तक हवाई यात्रा करना आठ पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया और अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। दरअसल वरिष्ठ अधिकारियों ने इन पुलिसकर्मियों को ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद इन कर्मियों ने अनुशासनहीनता दिखाते हुए विमान से यात्रा की। जिसके बाद एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कोरबा जिले के एसपी (पुलिस अधीक्षक) सिद्धार्थ तिवारी ने बुधवार को बताया कि कटघोरा थाने में दर्ज एक कारोबारी विवाद के मामले की जांच के सिलसिले में आठ पुलिसकर्मियों का एक दल पिछले महीने दिल्ली गया था। यह दल अदालत के आदेश पर वहां गया था। इस दौरान इस दल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.