ट्रेन को खड़ी कर चला गया लोको पायलट, तीन घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री
निज संवाददाता, मार्च 5 -- बिहार के किशनगंज जिले से अजीब वाकया सामने आया है। एक लोको पायलट ट्रेन को खड़ी कर चला गया। यात्री करीब 3 घंटे तक ट्रेन के चलने का इंतजार करते रहे। पश्चिम बंगाल के मालदा से सिलीगुड़ी जाने वाली डीएमयू ट्रेन संख्या 75719 में बुधवार को ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के लोको पायलट ने यहीं पर गाड़ी खड़ी कर दी और कहा कि उसकी 9 घंटे की ड्यूटी पूरी हो गई है, यह कहते हुए वह चला गया। इसके चलते मालदा-सिलीगुड़ी डीएमयू ट्रेन तीन घंटे तक ठाकुरगंज में ही खड़ी रही। होली के मौके पर ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मालदा-सिलीगुड़ी डीएमयू का ठाकुरगंज स्टेशन पर निर्धारित आगमन का समय सुबह में 11:55 बजे है। यह ट्रेन मालदा से सुबह 6:35 बजे प्रस्थान करती है। बुधव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.