लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में पानी की टंकी के पास रविवार भोर ऑटो चालक ने रेलवे लाइन पर गर्दन रखकर आत्महत्या कर ली। मूलरूप से सीतापुर के अटरिया गांव निवासी आलोक कुमार (22) ऑटो चालक था। परिवार में पत्नी, दो बेटे कृष्णा और कृष के साथ गोमतीनगर पानी की टंकी के पास झोपड़ी में रहता था। भांजे विवेक ने बताया कि दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर आलोक का पत्नी से विवाद हुआ था। इसको लेकर वह काफी टेंशन में था। रविवार भोर आलोक रेलवे लाइन किनारे गया था। वहां सुबह साबरमती एक्सप्रेस को आता देखा। उसने रेलवे लाइन पर गर्दन रख दी। आलोक का सिर धड़ से अलग हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.