वाराणसी, फरवरी 2 -- लोहता (वाराणसी)। धन्नीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद कयूम अंसारी ने सोमवार सुबह लोहता स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका भाई मासूम अली से जमीन का विवाद चल रहा था। शनिवार को कयूम की पत्नी सरवरी बेगम का मासूम अली की पत्नी से झगड़ा हुआ था। मासूम की पत्नी ने लोहता थाने पर कयूम के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...