ट्रेन के सामने कूद ने वाले युवक की हुई शिनाख्त
गाजीपुर, अगस्त 3 -- जखनिया। एक अगस्त की शाम को जखनिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर मरने वाले युवक की शिनाख्त भुड़कुड़ा के शाहापुर सोमर राय गांव निवासी महेंद्र चौहान के छोटे लड़के 24 वर्षीय सचिन चौहान के रुप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका लड़का एक अगस्त को सुबह घर से साइकिल लेकर बाजार गया था लेकिन वह दो दिनों से लौटा नहीं। स्थानीय पुलिस जीआरपी से संपर्क कर उक्त युवक की शिनाख्त कराई। पिता ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बी-फार्मा में प्रवेश के लिए घर से निकला था छात्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.