गाजीपुर, मई 13 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार दोपहर एक 70 वर्षीय वृद्ध ने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक की शिनाख्त पक्का घाट निवासी वृद्ध के रूप में की। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे की नगर स्थित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार दोपहर वाराणसी की तरफ से आ रही ट्रेन न 22585 बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के आगे एक वृद्ध अचानक रेलवे ट्रैक पर कूद गए। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग चीख पड़े और उन्हें रोकने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन तब तक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रेन की टक्कर के बाद शव करीब 50 मीटर तक ट्रैक पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरी...