ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान
गंगापार, मई 17 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव निवासी एक युवक ने रविवार को दोपहर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 22 वर्षीय विकास यादव पुत्र राममिलन यादव, निवासी कपारी थाना शंकरगढ़ रविवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में सूचना मिली कि एक युवक श्रेत्र के कपारी पुल के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों द्वारा युवक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता राममिलन यादव ने बताया कि विकास किसी बात को लेकर परेशान था और सुबह घर से नाराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.