बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती, हिंदुस्तान टीम। गौर बाजार के पास शनिवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे गौर रेलवे स्टेशन के पास एक 26 वर्षीय युवक गोरखपुर से यशवंतपुर जा रही ट्रेन संख्या 12591 के सामने रेलवे ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोको पायलट ने गौर स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ बभनान, जीआरपी बस्ती और गौर थाना पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव और जीआरपी बस्ती के उपनिरीक्षक लल्लन तिवारी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान कराने का प्रयास...