हापुड़, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के ब्रह्मगढी गांव में फाटक संख्या 56 सी पर देर रात एक गाय दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना गेटमैन ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) को दी, लेकिन जीआरपी मौके पर नहीं पहुंची। जीआरपी के अनुपस्थित रहने के कारण दिल्ली-मुरादाबाद ट्रैक से गुजरने वाली ट्रेनों के चालकों को गढ़ स्टेशन पर जानकारी देनी पड़ी। सुबह होने पर गेटमैन राकेश सिंह और स्थानीय ग्रामीणों ने सिंभावली पुलिस और गौ रक्षकों को घटना की सूचना दी। सिंभावली पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। लिस ने जेसीबी मशीन और ग्रामीणों की मदद से गाय के अवशेषों को ट्रैक से हटवाया। इसके बाद जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर अवशेषों को दफनाया गया। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.