भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रामपुर हाट-गया ट्रेन के बैटरी वाले बॉक्स से आरपीएफ की टीम ने 110 बोतल विदेशी शराब की खेप बरामद किया है। दरअसल, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही दो लोग ट्रेन के बैटरी वाले बॉक्स से पांच बोरा में कार्टन में बंद विदेशी शराब की खेप को उतारकर प्लेटफॉर्म पर रखा। इसे उतारते हुए कुछ यात्रियों ने देखा और हल्ला किया। हल्ला सुनने के बाद शराब तस्कर फरार हो गया। आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सभी शराब को बरामद कर गिनती की गई है। अलग-अलग ब्रांड के 110 बोतल विदेश शराब की खेप बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज से शराब तस्कर की पहचान करने का प्रयास आरपीएफ की टीम कर रही है। इस संदर्भ में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी ने बताया कि शराब की खेप बरामद की गई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ह...