मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गाड़ी संख्या 15202 बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी के बाथरूम में बंद प्रेमी जोड़े को गुरुवार सुबह जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बताया गया कि पश्चिम चंपारण के एक लड़का और एक लड़की बिना परिजनों की अनुमति के घर से भागकर पाटलिपुत्र जा रहे थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग बताया गया। दोनों नरकटियागंज स्टेशन पर सवार हुए थे। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई।परिजन सुगौली स्टेशन पर इंटरसिटी में सवार हो गए। परिजनों को ट्रेन में देख दोनों घबरा गए और ट्रेन के बाथरूम में खुद को बंद कर लिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से शराब लेकर उतरे दो नाबालिग कैरियर गिरफ्तार इसके बाद लड़के ने शौचालय से ही रेल मदद 139 पर कॉल कर पूरी कहानी ब...