मुजफ्फरपुर, जून 15 -- Bihar Raiway News: वंदे भारत एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों पर पत्थरबाजी पर विराम लगाने के लिए रेलवे ने खास और ठोस प्लान तैयार किया है। रेलवे ने ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। यात्रियों और ट्रेन के क्रू की सुरक्षा को संवेदनशील इलाकों में पत्थरबाजी रोकने के लिए व्यापक योजना बनाई जा रही है। इसके तहत पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे बसे 140 गांवों की आरपीएफ की मदद से मैपिंग कराई गई है। मैपिंग में पत्थरबाजी की घटना होने वाले सेक्शन को शामिल किया गया है। साथ ही पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने स्थानीय लोगों को रेल मित्र के रूप में जोड़ना शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक 856 रेल मित्र बनाए जा चुके हैं, जो ट्रैक के आसपास निगरानी रखने के साथ संदिग्ध गतिविधियों की सू...