हरिद्वार, मई 9 -- रेलवे की ट्रेन वॉशिंग लाइन ऋषिकुल में खड़ी ट्रेन के नीचे जहरीला रसल वाइपर सांप निकलने से ट्रेन की धुलाई कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कर्मचारी राहुल ने सांप निकलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर वन विभाग की क्यूआरटी टीम के स्नेक मैन तालिब ने ट्रेन से नीचे से करीब पांच फुट लंबे जहरीले सांप का रेस्क्यू किया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए अपने साथ लेकर चली गई। सांप का रेस्क्यू होने के बाद रेलवे के कर्मचारियों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...