ट्रेन के नीचे आने ही वाली थी महिला. जांबाज ASI ने खींचकर बचाई जिंदगी; VIDEO
शिवपुरी, अगस्त 30 -- कहते हैं कि जिंदगी और मौत के बीच कभी-कभी सिर्फ एक पल का फासला होता है। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला की छोटी सी चूक उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। महिला अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गई, लेकिन मौके पर तैनात ASI की तत्परता ने उसे मौत के मुंह से बाहर खींच लिया। जानकारी के मुताबिक पुरानी शिवपुरी निवासी निर्मला सिंह ठाकुर ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन से अशोकनगर जाने के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद निर्मला सिंह उसमें सवार होने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने खतरनाक गैप में गिर गईं। यह भी पढ़ें- मुरैना ट्रेन हादसा: बड़े बेटे ने मां-भाई को मरते देखा, पिता ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.