दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए शनिवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। ट्रेन के नीचे आ जाने से उसका एक पांव कट गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी सागर साह के पुत्र रोहन कुमार (19) के रूप में की गई है। वह मूल रूप से दरभंगा के विश्विद्यालय थाना क्षेत्र का कादिराबाद निवासी है। उसके पिता सिंघिया घाट स्थित अपनी ससुराल में बस गए हैं। परिजनों ने बताया रोहन सिंघिया घाट में रसोई गैस चूल्हे का व्यवसाय करता है। अंगारघाट जाने के लिए वह सिंघिया घाट स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हो रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने पर वह ट्रेन के नीचे आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.