ट्रेन के दैनिक परिचालन के निर्णय पर हर्ष
दरभंगा, जून 14 -- दरभंगा। रेलवे विकास संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक श्याम कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अजमेर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का दैनिक परिचालन शुरू करने के निर्णय पर खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे को अपनी इस घोषणा को जल्द लागू करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो दिन सुनिश्चित किया जाए। इससे लोगों को बड़ी सुविधा होगी। यह भी पढ़ें- अजमेर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का अब होगा दैनिक परिचालन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.