पटना, मार्च 6 -- होली मनाने अपने घर आये लोग वापस में भी ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर 700 से 900 किलोमीटर तक की सफर कर रहे हैं। संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस जैसे नियमित ट्रेनों के सामान्य बोगी में यात्रियों को चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। स्पेशल ट्रेनों की सीटें खाली रह रही हैं। पटना जंक्शन पर सहरसा निवासी दिलखुश कुमार और रमणिक कुमार ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस से सुबह 11 बजे ही पटना जंक्शन पहुंच गए। दिल्ली जाने के लिए संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। लेकिन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की भी जगह नहीं है। किसी तरह धक्का-मुक्की कर ट्रेन में सवार हो गए। गेट पर खड़े हैं। हाजीपुर निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर दो बजे दिन में ही पहुंच गए थे। रेल प्रशासन द्वारा कतार में खड़ा करा कर ट्रेन में प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.