लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, संवाददाता।स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के टॉयलेट में दो बहनों को एस्कॉर्ट सर्विस का बताते हुए नंबर लिखकर कागज पर चिपका दिया गया। लगातार अश्लील और अभद्र फोन आने से झारखंड व सुशांत गोल्फ सिटी निवासी दोनों बहनें परेशान हो गईं। यही नहीं उसी पर्ची की फोटो खींचकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी वायरल कर दिया। फोन से पीड़िता परेशान हो गई। पीड़िता ने बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।थानाक्षेत्र निवासी एक 50 वर्षीय महिला ने बताया कि 23 फरवरी को उनके नंबर पर अंजान नंबरों से कॉल आने लगी। युवकों ने अभद्र और अश्लील बातें की। पीड़िता ने डपटा तो उन्हें बताया कि आपके नंबर के साथ दो और नंबर भी हैं। उक्त नंबर रांची से दिल्ली जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक ने उन्हें दिया था। साथ ही ट्रेन के बाथरूम मे...