कौशाम्बी, मार्च 10 -- चरवा के सैयदसरांवा गांव में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ रेलवे पटरी की ओर शौच के लिए गया था। वह पटरी किनारे चल रहा था। इसी दौरान सुपर फास्ट ट्रेन गुजरी। जिसके झोंके से अधेड़ गिर गया। इससे उसको चोटें आई। करारी निवासी हुसैनउद्दीन पुत्र स्व. अब्दुल रज्जाक रविवार को अपनी रिश्तेदारी सैयदसरांवा गया था। मंगलवार को हुसैनउद्दीन शौच के लिए रेलवे पटरी किनारे से जा रहा था। इसी बीच एक सुपर फास्ट ट्रेन आई। जिसके झोंके से अधेड़ पटरी किनारे गिर गया। इससे उसके हाथ-पैर में चोटें आई। शोर मचने पर लोग भागकर पहुंचे। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.