मुजफ्फरपुर, जून 18 -- कुढ़नी। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर तुर्की रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को करीब ढाई बजे ट्रेन का झटका लगने से नवजात की मौत हो गई। वहीं, मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की उम्र 22 साल बताई जा रही है। महिला 10 माह के बेटे को गोद में लेकर ट्रैक पार कर रही थी। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मां-बेटे को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित किया। वहीं, महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि नवजात की मौत अस्पताल आने से पहले ही हो चुकी थी। महिला को गंभीर स्थिति में मेडिकल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...