ट्रेन के चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत
दुमका, जून 26 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। हंसडीहा-मोहनपुर रेलखंड पर थाना क्षेत्र के खिरघना गांव के निकट ट्रेन के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चुढ़की मुर्मू जो जरमुंडी थाना क्षेत्र के बागझोपा गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चुढ़की मुर्मू रेलवे लाइन को क्रॉस कर रही थी, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तभी रेलवे विभाग की ओर से सरैयाहाट थाना पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका का भेज दिया। मृतक महिला को परिजनों को इसकी खबर दी गई है। इधर पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.