ट्रेन के चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
गोरखपुर, मई 21 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ रेलवे लाइन पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की पहचान इसी थाना क्षेत्र के तेनुहारी द्वितीय निवासी 74 वर्षीय गोविंद निषाद के रूप में हुए। एकलौता बेटा धर्मदेव ने बताया पिता गोविंद सर्वाइकल बीमारी से परेशान रहते थे। उसी बीमारी से मानसिक रोगी हो गए। सुबह घर से नित्यकर्म के लिए निकले थे। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई है। बेटे थाने पहुंचकर शव की पहचान की उसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.