पाकुड़, फरवरी 25 -- पाकुड़-रामपुरहाट रेलखंड पर नगरनबी स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन से कट कर पति-पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान राजापाड़ा कालीतला निवासी 35 वर्षीय पुरुष चंदन सरदार, उसकी दूसरी पत्नी 29 वर्षीय रिम्पा सरदार और तीन वर्षीय बेटी बच्ची अर्पिता सरदार के रूप में हुई है। तीनों का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पोल संख्या 145/40 और 145/38 के पास मंगलवार की रात बरामद हुआ। आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों के अनुसार यह हादसा वंदे भारत ट्रेन से हुआ है। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी से डाउन दिशा में हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से इस परिवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीम रात में ही मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलते ही गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। काफी दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.