ट्रेन के गार्ड व चालक दल का किया स्वागत
सीतामढ़ी, जून 3 -- ट्रेन के गार्ड व चालक दल का किया स्वागत बाजपट्टी। पाटलिपुत्र -दरभंगा मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (15508 डाउन) को सोमवार की रात पहली बार पूर्व मध्य रेल के डुमरा व बाजपट्टी स्टेशन पर रोकी गई। इस प्रकार यह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (15507अप/15508डाउन) अब प्रतिदिन यात्रियों की सेवा में उपलब्ध हो सकेगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के उद्देश्य से बाजपट्टी रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सोमवार को अपने निर्धारित समय से कुछ बिलंब 23.45 बजे पहुचे इस ट्रेन के रुकते ही जदयू नेता मनोज कुमार झा सहित कई उत्साही युवक ड्राइविंग कैब में प्रवेश कर लोको पायलट जे केवट तथा सह लोको पायलट डीके झा को माला पहनाकर तथा लड्ड़ू खिलाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- छपरा-बलिया-दिलदारनगर मेमो ट्रेन चलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.