बलिया, फरवरी 7 -- बलिया। ट्रेन के एसी कोच से रेल यात्री की ट्राली बैग चोरी हो गया। केस दर्ज कर रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के एचएल टाउनशिप निवासी धनंजय दूबे ने रेल पुलिस को बताया है कि ससुराल नरही थाना क्षेत्र के सिन्दूरिया गांव ससुराल में शादी समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस से बादशाहनगर (लखनऊ) से बलिया की यात्रा कर रहा था। रतनपुरा तक देखा तो सभी सामान मौजूद थे। रेलगाड़ी जब बलिया पहुंची तो काले रंग का ट्राली बैग गायब था। बताया है कि बैग में कीमती कपड़े जिनमें लहंगा, साड़ी आदि करीब 50 हजार रुपये मुल्य का सामान मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.